श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित गीत
चले आओ मेरे कान्हा
मै तेरी राह तकती हूँ-2
मै तो तेरी दिवानी हूँ
तेरा गुणगान करती हूँ
मुझे तू तार दे श्यामा
मेरा तू नाम ले श्यामा
यही विनीत मेरे गिरिधर -2
मै सुबहो शाम करती हूँ -2
चले आओ.................
मै तेरी.......................
मै तो तेरी दिवानी हूँ
मेरा ही नाम है मीरा
तू प्रेम है मेरा
जीवन आधार है मेरा
तेरी चरणो की धूली को-2
नमन सौ बार करती हूँ -2
चले आओ.................
मै तेरी.......................
हे मुरलीमनोहर अपनी कृपा बनाए रखिए।
मीरा सिंह