क्या कुछ सीख जाति है बेटियां
जब ससुराल जाति हे बेटियां
मायके में टाइम की परवाह न करने वाली
अलार्म से पहले जग जाती है बेटियां
मम्मी को छोटे छोटे काम में भी माना करने वाली
सास को सब काम के लिए जी मम्मी कहना सीख जाति हे बेटियां
मायके में पिता के साथ ज़िद करने वाली
ससुराल में समझदारी दिखाना सीख जाति हे बेटियां
भाई बहन के साथ तेरा मेरा करने वाली
ननद देवर को खुशी से चीजे देना सीख जाति हे बेटियां
सबसे पहले भूख लगी कहने वाली
सबके बाद खाना सीख जाति हे बेटियां
किसी की भी न सुनने वाली
गलती न होने पर भी सुनके ,चुप रह जाना सीख जाति हे बेटियां
छोटी चोट पर चीखने वाली
बड़ी चोट खाके भी सबका ख्याल रखना सीख जाति हे बेटियां
छोटीसी बात पर रो देनी वाली
हर आसू मुस्कान के पीछे छुपाना सीख जाति हे बेटियां
मां बाप के खुशी के लिए
ससुराल के हर आसू पी जाति हे बेटियां
पता नही चलता
कब बेटी से बहुएं बन जाति हे ये बेटियां।