Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कदम
---------
आगे बढ़ना है तो खुद पर ही नहीं
खुद के कदमों पर यकीन कीजिए,
विश्वास के साथ कदम बढ़ाते
बस आगे ही आगे बढ़िये।
हर कोई आपका संबल बन सकता है
पर आगे आपको ही बढ़ना है
अपने मजबूत इरादों ही नहीं
सधे कदमों के साथ।
भरोसा करना ही पड़ेगा
कदम बढ़ाना ही पड़ेगा
फिर कदमों पर विश्वास भी करना होगा।
बिना कदम बढ़ाए
बेकार है हर हौसला, लाचार है मनोबल
खुद पर विश्वास कीजिए ठीक है,
मगर विश्वास के साथ
पहला कदम भी तो उठाइए
और चल पड़िए मंजिल की ओर
विजय पथ पर भरोसे के कदमों संग।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
© मौलिक, स्वरचित
०३.०३.२०२२

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111789787
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now