0️⃣1️⃣0️⃣3️⃣2️⃣2️⃣एक मार्च दो हज़ार बाइस । मंगलवार । शुभ समय । वसंत ऋतु । आज "महा शिवरात्रि पर्व" है । शुभ कामनाएं ।
(१) बड़ों का दिया हुआ आशीर्वाद और अपनों की दी हुई शुभकामनाओं का कोई रंग नहीं होता, लेकिन जब ये रंग लाते हैं तो जीवन में रंग भर जाते हैं ।
(२) समय सब कुछ बदल देता है जरूरत मात्र सब्र की है ।
(३) कुछ चीजें समीप आने से बिना मांगे मिल जाती हैं यथा अग्नि से गर्माहट, बर्फ से शीतलता और गुलाब से सुगंध; प्रभुजी से कुछ मांगिए मत, बस निकटता बढ़ाएं, सब कुछ बिना मांगे मिलेगा ।
(४) सदैव दूसरों का साथ दें, पता नहीं ये पुण्य जीवन में कब आपका साथ दे जाए !
(५) कोई भी काम जब तक ही असंभव लगता है जब तक कि उसको किया नहीं जाता ।
(६) किरण चाहे सूर्य की हो या आशा की, जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है ।
(७) समय के साथ चलना उतना जरूरी नहीं जितना सच के साथ चलना, एक दिन समय आपके साथ चलेगा ।
घर में रहें स्वस्थ रहें ।
0️⃣1️⃣0️⃣3️⃣2️⃣2️⃣