चाहत के धागे
****
हमारी चाहतें कुछ भी हों
पर हमारे चाहत के धागे
न ही टूटने चाहिए और
न ही उसमें गाँठ पड़नी चाहिए।
क्योंकि चाहतों के धागे
बहुत कमजोर होते हैं,
विश्वास के भरोसे चलते हैं,
जिसे संजोए रखना
हमारी जिम्मेदारी है।
हम अपनी जिम्मेदारियों को
समझते रहेंगे जब तक
तब तक चाहत के ये धागे
हमें प्रेम प्यार से पिरोते रहेंगे
वरना टूटकर नाता तोड़ लेंगे।
तब न चाहतों का सूत्र बचेगा
न ही चाहते के धागों का
अस्तित्व ही रह पायेगा
चाहतों का धागों का
खेल खत्म ही हो जायेगा।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उत्तर प्रदेश
८११५२८५९२१
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111786964

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now