Hindi Quote in Motivational by Dr Jaya Shankar Shukla

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

संवत् १६१६ में कामदगिरि में सूरदासजी तुलसीदासजी से मिलने आए और अपना ग्रन्थ ‘सूरसागर’ उन्हें दिखाया और दो पद गाकर सुनाए । तुलसीदासजी ने सूरसागर को हृदय से लगा लिया । इसके बाद वे काशी में प्रह्लाद-घाट पर एक ब्राह्मण के घर पर रहने लगे । वहां उनकी कवित्व-शक्ति जाग्रत हुई और वह संस्कृत में रचना करने लगे । लेकिन आश्चर्य यह था कि दिन में वे जितनी रचना करते रात में सब-की-सब गायब हो जातीं । यह घटना रोज होती, तुलसीदासजी को समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए ?

आठवें दिन तुलसीदासजी को स्वप्न में भगवान शंकर ने कहा कि तुम अपनी भाषा में काव्य-रचना करो । तुलसीदासजी उठकर बैठ गए । उनके हृदय में स्वप्न की आवाज गूंजने लगी । उसी समय भगवान शंकर और माता पार्वती दोनों ही उनके सामने प्रकट हुए और बोले—

‘तुम जाकर अयोध्या में रहो और वहीं अपनी मातृभाषा में काव्य-रचना करो, संस्कृत के पचड़े में मत पड़ो । जिससे सबका कल्याण हो वही करना चाहिए । मेरे आशीर्वाद से तुम्हारी कविता सामवेद के समान सफल होगी ।’ यह कहकर भगवान शंकर और पार्वतीजी अन्तर्ध्यान हो गए ।

श्रीरामचरितमानस की रचना का आरम्भ
तुलसीदासजी अपने सौभाग्य की प्रशंसा करते हुए अयोध्या में आकर रहने लगे । वे केवल एक बार दूध पीकर रहते थे । संवत् १६३१, चैत्र शुक्ल रामनवमी के दिन वही योग बने जो त्रेतायुग में रामजन्म के दिन थे । प्रात:काल हनुमानजी ने प्रकट होकर तुलसीदासजी का अभिषेक किया । भगवान शंकर, पार्वती, गणेशजी, सरस्वतीजी, नारदजी और शेषजी ने तुलसीदासजी को आशीर्वाद दिया । सबकी कृपा और आज्ञा प्राप्त करके तुलसीदासजी ने श्रीरामचरितमानस की रचना शुरु की । दो वर्ष, सात महीने, छब्बीस दिन—संवत् १६३३ में मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष में श्रीरामविवाह के दिन श्रीरामचरितमानस की रचना पूरी हुई । इस ग्रन्थ में बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड तथा उत्तरकाण्ड के रूप में सात काण्ड हैं । ‘गागर में सागर’ की तरह इन सातों काण्डों में श्रीराम के चरित्र का वर्णन है ।

इस दिव्य ग्रन्थ की समाप्ति मंगलवार के दिन हुई । तब हनुमानजी पुन: प्रकट हुए और पूरी रामायण सुनी और गोस्वामीजी को आशीर्वाद दिया कि यह कृति तुम्हारी कीर्ति को अमर कर देगी ।

Hindi Motivational by Dr Jaya Shankar Shukla : 111785075
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now