रफ्तार
*******
जीवन में रफ्तार
बहुत मायने रखती है,
कभी कम ,कभी बहुत कम
तो कभी ज्यादा और ज्यादा
पर रफ्तार पर नियंत्रण
सबसे ज्यादा जरुरी है।
उतावलापन और अति आत्मविश्वास
बहुत भारी भी पड़ सकता है,
हमें ही नहीं हमारे अपनों को
जीवन भर के घाव भी दे सकता है।
माना कि रफ्तार का आज बोलबाला है
मगर सबकुछ रफ्तार ही तो नहीं है
जीवन रहेगा तो रफ्तार काम आयेगी,
जीवन जब रहेगा ही नहीं
तो भला रफ्तार हमारे किस काम आयेगी।
रफ्तार की भी बड़ी कहानी है,
पर जीवन के बिना रफ्तार
सिर्फ़ बेमानी है।
रफ्तार और जीवन का इतना ही नाता है,
जीवन के बिना रफ्तार किसके काम आता है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111783765

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now