जा रहे हो छोड़कर लौट कर कब आओगे।
तस्वीर छुपा लो मेरी देख कर मुस्कुराओगे।
यकीनन तुमसे मुहब्बत है मुझे बे इंतहां ।
दिल बदल कर देख लो तुम पछताओगे।
मंज़िलें बहुत हैं मगर कोई तुम सा क्यो नहीं।
नाम मिलेगा तेरा ही दीवार जब गिराओगे।
तुम खुश रहो सदा ये दुआ माँगी है रब से।
हँसते हुए आना मुझे हाल ए दिल सुनाओगे।