पुरुष के लिए संसार की
सबसे महफूज जगह क्या हो सकती है
यकीनन वो होती है ब्रह्मांड की तरह निरन्त
विस्तारित स्त्री की गोद
भले ही वो स्त्री मां हो बहन हो सहेली हो
या प्रेमिका हो पत्नी या पुत्री हो
उसके गोद में वो भूल जाता है अपनी सारी पीड़ाएं
और तनावमुक्त पाता है ख़ुद को...!!