ये सुनहरी अनमोल आँखे, अक्सर संभालके रखिये इन्हें
बहोत अज़ीज है ये मेरे लिए,
कभी मायुसी ना छाए इन आँखों में, कभी अश़्को के गुलाम ना बने
इबादत करेंगे हमेशा हम, खुदा सलामत रखे इन्हें
खिलखिलाती हँसी हमेशा रहे इन आँखों में
जी करता है मेरा चूम लू, इन आँखों को मेरे इन होठों सें
दिल में कुछ तो हलचल होती है, आपकी आँखो में देखने सें
युंही पलके झुक जाती हैं हमारी, आपकी नजरों में देखने सें
आपकी आँखो में मेरी आंखो को ऐसे बंद कर लो की
मेरी आँखों में सिर्फ आपकी आँखे नजर आए।।।।।
-Ritu Patil