Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हजार आँखें
***********
वो सब देखता है
उसकी हजारों हजार आँखें हैं,
उसे धोखा देने का विचार छोड़ दीजिए
उसकी निगाहों से बच जायेंगे
यह भूल कर भी मत सोचिए।
आपकी हर कारस्तानी
बेकार हो जायेगी,
उसकी नजरों से आपकी
एक भी हरकत छुप नहीं पायेगी,
आपको तो पता है
उसकी इजाजत के बिना
एक पत्ते का हिलना तो दूर
खड़क भी नहीं सकता,
फिर भला सोचिए
जिसकी हजार आँखें हों
उसकी नजरों से भला
हम,आप या दुनिया का कोई भी
जीव भला कैसे बच सकता है?
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111771229
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now