Hindi Quote in Questions by Sudhir Srivastava

Questions quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लघुकथा
मानसिकता
**********
पद्मा इन दिनों बहुत परेशान थी। पढ़ाई के साथ साथ साहित्य में अपना अलग मुकाम बनाने का सपना रंग ला रहा था। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उसकी रचनाएं प्रकाशित हो रही थीं। जिसके फलस्वरूप उसे विभिन्न आयोजनों के आमंत्रण भी मिलने लगे।
परंतु उसके पापा इसके खिलाफ थे।
वे कहते कि शादी के बाद जो करना हो करना।अभी तो मुझे बख्शो। कुछ ऊँच हो जायेगी ,तो ..........।
पद्मा की माँ बेटी की भावनाओं और उसकी प्रतिभा को समझती थी,परंतु पति का विरोध करने की हिम्मत न थी।
अंततः पद्मा की शादी हो गई। उसने अपने पति से अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने उसे पूरा सहयोग का आश्वासन भी दिया। क्योंकि उनका छोटा भाई भी जिले के मंचों का उभरता नाम था। कई बार माँ पिता के साथ वो भी उसके साथ आयोजन में उपस्थिति हुए। भाई का बढ़ता सम्मान उन्हें भी गौरवान्वित करता था। उसके कारण भी बहुत से लोग उनको अलग ही सम्मान की दृष्टि से देखते थे।
उन्होंने पद्मा को भाई के बारे में बताया तो वो बहुत खुश हुई।
रात में उसके देवर को जब जानकारी मिली तो उछल पड़ा- वाह भाभी! अब देखना कैसे आपके नाम का झंडा बुलंद होता है। नाम तो मैं भी सुनता रहा, पर ये पता नहीं था कि आप हमारे परिवार का हिस्सा बनोगी।
सच मैं बहुत खुश हूँ, अब मुझे भी घर में ही एक गुरू का सानिध्य मिलेगा।
पद्मा सोच रही थी कि सबकी अपनी अपनी मानसिकता है। किसी की विवशतावश तो किसी के विचारों और भावनाओंवश।
परंतु इसी मानसिकता के परिणाम स्वरुप कोई बहुत कुछ खो भी देता तो कोई बहुत कुछ पा भी जाता है।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Questions by Sudhir Srivastava : 111768002
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now