की हारे तो हम हैं मगर तुम जीत कर भी कुछ
उदास लग रहे हो,
हमारी हार पर संदेह है या अपने संदेह पर
विश्वास कर रहे हो,
इस गफलत में ना रहना मेरे दोस्त
की बेकरार हो गए हैं तुम्हारी जीत से,
इतना तो अब हम तुम्हे जानते हैं
की कितने बेसब्र हो और हमारी जीत का
इन्तज़ार कर रहे हो।।
-श्रुति शर्मा