Hindi Quote in Funny by Anurag Basu

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक रंगीले रामलाल भाटिया जी थे। उनकी दोस्ती एक सुंदर महिला से फेसबुक पर हो गयी।
गुड मॉर्निंग, nice pic , wow, से आगे कुछ बातें इनबॉक्स में भी होने लगी।

भाटिया जी खुश रहने लगे। रोज़ इधर उधर से फेसबुकिया फूल💐 भेज देते।

एक दिन उनके मन की हो गयी।
इनबॉक्स में नंबर मांग लिया महिला ने।
अब क्या था। व्हाट्सअप शुरू।
जनाब रोमांटिक मैसेज👨‍❤️‍👨 भेजने लगे।

अरे फेसबुक पर महिला आपकी पोस्ट लाइक भर कर ले तो आप स्वयं को शाहरुख खान के अवतार समझने लगते हो। और अगर इस उम्र में फ्रेंड रिक्वेस्ट आ जाये तो कहना ही क्या।

खैर...एक दिन महिला ने फ़ोन लगा लिया: "जल्दी आ जाओ..मेरे पति बाहर गए हैं।"
जनाब बिजली की स्पीड से पहुंच गए।
बात शुरू होने से पहले ही भाटिया साहब ने पूछा: “तुम्हारे पति आ गए तो?”

महिला बोली: “नहीं आएंगे और अगर आ भी जाएं तो तुम कालीन साफ करने लगना, थोड़ी देर में चले जायेंगे। वरना टेबल , पंखे साफ करते रहना”

ये बात चल ही रही थी कि डोर बेल बज गई। पतिदेव आ गए।

जनाब भाटिया जी घबरा कर अपना रुमाल निकाल कर टेबल साफ करने लगे।
महिला ने झाड़ू , फटका, डस्टर , वाइपर ला कर पटक दिया।

“लो साफ करो”

पति ने “पूछा कौन है ये।”

पत्नी बोली।
सफाई के लिए हाउसकीपिंग कम्पनी ने भेजा है।

सफाई चलती रही। एक पुराने कप में सफाई वाले भाटिया जी को चाय☕ भी मिली

पंखे, खिड़कियों, कालीनों आदि की सफाई के बाद बुरी तरह थके हारे जनाब भाटिया जी बोले:
“जाऊं मैडम”.
क्योंकि पतिदेव तो खिसकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

मैडम बोली: ओके।

हस्बैंड ने कहा , “पैसे कितने देना है”
पत्नी मुस्कुराते हुए बोली
इनकी कंपनी में एडवांस जमा कर दिया था।
_बाहर निकलते ही भाटियासाहब को उनके मित्र खन्ना साहब मिल गये और छूटते ही बोले.. कर आए सफाई भाटिया साहब... पिछले हफ्ते मुझसे करवाई थी....🥴😃😜_😆😆😆😆
*फिलहाल भाटिया जी ने अब फेसबुक से दूरी बना ली है...*

दीवाली नजदीक है इसलिए ऐसे जालसाजों से सावधान रहें.

Hindi Funny by Anurag Basu : 111761314
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now