पहले पाठशाला में पढने जाते थे,
अब घर पर फ़ोन में ओनलाईन पढते है।
पहले बाहर गलियों में खेल खेलते थे,
अब घर में बैठकर फ़ोन में खेलते है।
पहले मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ लगतीं थी,
अब मंदिर में भगवान भी अकेले बैठे है।
पहले त्योहार में बाहर घूमने निकल जाते थे,
अब त्योहार भी घर में बैठे निकल जाते है।
पहले लोगों के साथ मिलजुलकर रहना पसंद था,
अब लोगों से दूर-दूर रहना पड़ता है।
पहले लोग अपनी मर्ज़ी से जीते थे,
अब लोग कुदरत की मर्जी से जीते है।