बड़े पैसे मिलते है,
ग़लत रास्ते पर चलने से,
एकबार मेरे मन ने कहाँ,
तू भी चलकर देख ले वो रास्ता,
दिल के एक कोने से धीरे से आवाज़ आई,
रुक जा वहीं पे एक कदम भी आगे मत बढ़ना,
मेहनत कर,हक्क की कमाई से जी
शर उठाकर सच्चाई से जी,
ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में आकर,
अपना ज़मीर मत बेच।