मथुरा की जेल में जन्म लिया,
गोकुल की गलियों में बचपन बिताया,
वृंदावन के वनों में रासलीला रचाई,
बरसाने में प्रेमलीला रचाई,
जमुना तट पर बांसुरी बजाई,
व्रज में रंगों से होली मनाई,
सुदामा संग मित्रता निभाई,
राधा संग प्रित निभाई,
दौपती की लाज बचाई,
नटखट,माखनचोर,नंदलाला,
श्याम सुन्दर सबसे निराला।