Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अमानत
*******
विश्वास भी अमानत है
मत तोड़िए,
अमानत किसी की भी हो
जिम्मेदारी ली है तो
परिस्थिति कैसी भी हो
हरहाल में उसकी हिफाजत कीजिये।
आपके लिए किसी की अमानत
सस्ती और तुच्छ हो सकती है
उसके लिए उसकी जिंदगी की
पूंजी हो सकती है।
सामर्थ्य न हो तो मना कीजिये,
हिफाजत कर नहीं सकते तो
हाथ जोड़ लीजिए।
ज्यादा खैरख्वाह बनने का
ढ़ोंग मत कीजिए,
किसी को विश्वास देकर
उसके विश्वास का खून मत कीजिये।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111756793
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now