Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सहज मन
*********
अपने मन को पवित्र रखिए
बेवजह मन पर बोझ न डालिए,
अनावश्यक चिंतन से बचिए
मन का भी ख्याल रखिए।
याद रखिए मन तो आपका है
जैसा चाहिए वैसा रखिये,
मगर ये भी याद रखिये
सिर्फ़ आपका है
उसे कचरे का डिब्बा मत बनाइये।
मन जितना सहज होगा
आप भी सहज रहेंगे,
बेवजह बोझ अगर मन पर पड़ा तो
आप मन होते हुए भी
बेमन से जी रहे होंगे,
जीवन का लुत्फ़ न उठा पायेंगे
सहज मन के बिना
भला खुशहाल कैसे रह पायेंगे?
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111755209
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now