Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

व्यंग्य
खुदगर्जी
********
सबके अपने अपने ढंग से
सोचने का तरीका है,
मगर विश्वास मानिए
सबसे बेहतर मेरा सलीका है।
बस! बड़े प्यार मक्खन लगाइए
अपना काम निकालने के लिए
यदि जरूरत पड़े तो
कदमों में बिछ जाइये
बस जरा अपने शातिर दिमाग पर
जरा अंकुश रखिए।
जब तक आपका उल्लू
सीधा न हो जाय तब तक
हद से ज्यादा सीधे, भोले बने रहिए।
जैसे ही काम बन जाय
फिर तो आप सिकंदर हो,
ठोकर मारकर चलते बनिए,
अगले शिकार की तलाश करते रहिए
खुदगर्जी का खेल खेलते रहिए
अगले ओलंपिक टिकट का
जुगाड़ अभी से करते रहिए।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111753478
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now