Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

दामाद
******
बिटिया का पति दामाद होता है
समय की बात है कि दामाद
कभी रसगुल्ला तो कभी
दोधारी तलवार होता है।
गिरगिट की तरह रंग बदलने मे माहिर
पुत्र सा व्यवहार भी करता है
बस दिमाग गरम भर हो जाय
तो दोधारी तलवार लगता है।
सालियों से थोड़ा असहाय दिखता है
मगर सालों से छत्तीस का आँकड़ा
बहुत बार रखता है।
दामाद ससुर से बड़ा प्यार रखता है
मगर सास से थोड़ा फासले से
व्यवहार करता है
दामाद की अपनी गरिमा है,
उस गरिमा का भी
सम्मान होना चाहिए,
दामाद भी बेटे सरीखा ही होता है
सास ससुर को इसका भी
तनिक ख्याल रखना चाहिए।
वो भी बेटा सा तभी दिख सकता है,
जब सास ससुर में भी उसे
पत्नी के माँ बाप की नहीं
अपने माँ बाप का अक्स दिखता है।
तुम बेटे जैसे हो
ये आइना मत दिखाइए,
कहने के बजाय उसके साथ भी तो
माँ बाप जैसा व्यवहार
तो करके दिखाइए।
दामाद कोई अजूबा नहीं
किसी का बेटा भी है,
तभी तो आपकी बेटी का पति
और आपके साथ दामाद का रिश्ता है।
दामाद कैसा भी हो ये अलग बात है
समय पड़ जाय तो
बेटे से कम जिम्मेदार नहीं होता है।
◆ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111751597
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now