Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आकाश
*******
अनंत तक फैला है
नीला आकाश,
जिसकी विशालता की
नहीं कोई थाह।
निश्छल, निर्मल ,पवित्र विचार
सबसे रखता सम व्यवहार,
देता जन जन को संदेश
रहो सदा सम बनो श्रेष्ठ,
भेद करो न ,बनो नेक
सबको सदा अपना ही मानों
सबके हित में अपना हित जानों
होकर बड़ा घमंड न करना
सदा सरल बने ही रहना।
नहीं किसी का अनभल सोचो
अपना दिल बड़ा हो रखो,
तभी तुम्हारा मान रहेगा
सबके मन में अपनापन होगा।
✍ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111749355
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now