चलते चलते गिर ना जाऊँ
पापा मुजको उठा लेना
रोते रोते थक ना जाऊँ
पापा मुजको हंसा देना
ग़लतियों की पुड़िया हूँ
लेकिन आपकी गुड़िया हूँ
माना में छोटी हूँ
अक़्ल से थोड़ी खोटी हूँ
पर हूँ मैं आपकी लाड़ली
चाहे में जहां भी रहूँ
पापा तु उदास ना होना
रहूँगी सदा तुम्हारे पास
पापा तु उदास ना होना
ग़लतियों की पुड़िया हूँ
लेकिन आपकी गुड़िया हूँ