Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

समाधान
********
आइए समाधान की ओर चलते हैं,
अपने विचारों में भाव भरते हैं।
समस्याएं हैं तो
समाधान भी निश्चित होगा,
ऐसी कोई समस्या नहीं है
जिसका समाधान न होगा।
बस!ठंडे और शांत दिमाग का
उपयोग कीजिए,
समस्या की गंभीरता ही नहीं
उसकी उपज के कारणों पर
खुले मन से विचार कीजिये।
समस्या की तह तक पहुंच गये तो
समाधान आसान हो जायेगा,
हम समस्याओं के बजाय
समस्याओं के कारणों का
समाधान करें तो अच्छा होगा।
बिना कारण कोई समस्या नहीं है
समस्या के बिना समाधान नहीं है
जब कारण और समस्या ही नहीं
फिर समाधान की जरूरत क्या है?
👉 सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111748846
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now