Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अपनों की अहमियत
******************
समय का फेर देखिए
अहमियत का गिरते मूल्यों को
गहराई में उतरकर देखिये।
आज हमें अपनों की भी
अहमियत कहाँ समझ आती है?
हर किसी की अहमियत
निज स्वार्थ से आँकी जाती है।
हमारी शिक्षा भी शायद अब
संस्कार नहीं सिखाती है,
शिक्षा का स्तर जैसे जैसे बढ़ा
संस्कार संस्कृति जैसे मरती जा रहा है।
अपनों की अहमियत का अहसास
भला अब हमें कहाँ होता है,
होता भी है तब तक हम उन्हें
सदा के लिए खो चुके होते हैं।
परंतु अहमियत का यथार्थ
हमें तब समझ में आता है,
जब अपनों की नजर में
हमारी खुद की अहमियत का
भाव मर जाता है,
अपनों की अहमियत का भाव
अपनों से ही पता चल जाता है,
अपनों की अहमियत का तक
इतिहास भूगोल सामने आ जाता है।
◆ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित
28.08.2021

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111746442
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now