Hindi Quote in Sorry by Sudhir Srivastava

Sorry quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

व्यंग्य
मेहरबानी
********
आइये! हम भी मेहरबानियों का
हिसाब चुकाते हैं,
अपने माँ बाप को
बुढ़ापे में उन्हें सहारा देकर
हमें पैदा कर माँ बाप बनने
पाल पोसकर बड़ा करने
लायकदार बनाने का कर्ज
मेहरबानियों से चुकाते हैं।
बेटा बेटी होने की
पूरी औपचारिकता निभाते हैं,
अपनी औलादों को मेहरबानियों का
अभी से अभ्यास कराते हैं,
घमंड में चूर होकर
रिश्तों की औपचारिकता निभाते हैं,
रिश्तों को मेहरबानियों के
बोझ तले अच्छे से दबाते हैं।
● सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित,

Hindi Sorry by Sudhir Srivastava : 111746440
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now