फुरकत ने तेरी सताये बहोत,
तेरी याद रातों में आये बहोत।
तेरे वस्लकी उमीदें भीअबतो,
मेरी बे करारी बढाये बहोत।
तुजे पाके जीना सफल हो मेरा,
तेरी चाहने गम बढाये बहोत ।
तमन्ना मेरी इस कदर है बढी ,
बढीआस दिल को जलाये बहोत।
मिले उनका मासूम सहारा मुजे,
जुदाइ के सदमें उठाये बहोत ।
मासूम मोडासवी