Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां

मुझे जिसने रचा उस पर लिखना , अपनी इतनी औकात नहीं
अर्पित करते श्रद्धांजलि हम , और बची कोई बात नहीं
कुछ शेष नहीं जब करूं याद , अपने मन में तुमको ऐ मां
मेरी याद का आदि और अंत तुम्हीं , तुमने ही रचा मेरा संसार ऐ मां
दुनिया की नज़र में बड़ा हूं मैं , पर तेरे लिए बच्चा ही था
जो प्यार लुटाया तुमने सदा , वो सब का सब सच्चा ही था
तुम याद सदा ही आती हो , कब भूला वो पल याद नहीं
जी भर के रो सकता भी नहीं , ये दर्द अभी तक गया नहीं
अपने बच्चों सा दुलार करे , वो नजर नहीं दिखती अब मां
वो कान पकड़ प्यारी झिड़की , अब भी याद आती है मां
दुनिया से दर्द छुपा अपना , गिला न कोई तुमने किया
दुआ , स्नेह और प्यार दिया , मेरी सारी बालाएं तुमने लिया
मुझे कोई भी जब दर्द हुआ , मुझसे ज्यादा थी तुम रोई
ऐसी ही तो मां होती है , मां का दर्द न समझे है कोई
दुनिया की आपाधापी में , ये देखके मन अकुलाता है
राह तके घर में माता , लोग भगवान के दर क्यों जाता है
अपना अनुभव कहता है ये , जीवन को सफल यदि करना है
मां की आंखें न गीली हों , पुण्य का घड़ा यदि भरना है
कुछ कही अनकही बातें थी , तो सोचा मां से बात करूं
दुनिया में नहीं हो तो क्या ग़म , दिल में तो सदा रहती हो मां

_________

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111703644
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now