जुनून है जब तक चलूंगा
रुकूंगा नही थकूंगा नही
मेहनत करूंगा कुछ खोने की कुछ पाने की
कुछ दूर तलक जाने की
बस हर वक्त हर बार कोशिश करूंगा ।
मेरी रूह में जब तक जान है लड़ता रहूंगा ।
पत्थरों से टकराना एक अलग अहसास होगा
मेरी उन सूखे से रज में कुछ न कुछ तो खास होगा ।
रक्त जैसी लालसा में देखकर फिर जी उठूंगा
मेरे रूह में जब तक जान है
लड़ता रहूंगा ,चलता रहूंगा ।।
आगे बढूंगा ।।