आपके शरीर में अंदर ANTIBODIES है क्या..!?
होनी चाहिए,
कहते हैं कि शरीर में घुसते किसी भी किसम के कीटाणु से लड़ने के लिए ANTIBODIES का होना जरूरी है...
सुना होगा आपने पूरे पिछले एक साल में, CORONA के वक्त..
तो ये ANTIBODIES मिलती कहा है..!?
दवाइयों के अलावा, इस के बोहत सारे ठिकाने है...
कभी फोन की स्क्रीन पर आता वो एक नाम, जिसके आते ही आपका चहरा खिल जाए, वो है आपकी ANTIBODY...
टूट के बिखर ने लगो, और वो एक दोस्त जब कंधे पे हाथ रखता है ना, तब बनती है ANTIBODY...
किसी अपने का कस के गले लगा लेना, हौसले और हिम्मत से भरी बाहों का आपको घैर लेना, तब बनती है ANTIBODY...
पूरी दुनिया चाहे आपके खिलाफ़ हो जाए, लेकिन मां की आंखो में चमकता विश्वास, के तुम पार कर लोगे हर दरिया..
ऐसी ANTIBODIES बनाती है, की तुम हर रोज हर तकलीफ को हरा सकते हो....
ये है आपकी ANTIBODIES...