यह पल है खुद को संभालने का
कुछ नहीं चाहिए हमें इस जमाने से
क्या फायदा जो उपयोगी नहीं उसको पाने से
जी लेंगे हम अपनी छोटी छोटी ख्वाहिशों से
नहीं हमें आस है किसी बड़े खजाने से
जो वक्त गुजर जाए उसका धन्यवाद करते हैं
अच्छा हो या बुरा उसका नहीं संवाद करते हैं
हर परिस्थितियों में खुद को संभाल कर चलें
नहीं संभले तो हम ही खुद को बर्बाद करते हैं
ख़ुद नहीं जागे तो नहीं आएगा कोई जगाने वाला
नहीं मिलेगा सही गलत का फर्क बताने वाला
जहां है जैसे हैं खुद के जिम्मेदार हैं हम
करोगे गलती तो नहीं रहेगा कोई आंसू बहाने वाला
जय हिन्द
vp àrmy ⚔️🇮🇳