तुम्हें कैसे बताऊं मेरे लिए क्या हो तुम,
दूर रहकर भी दिल के पास हो तुम,
दिल की धड़कन और जान हो तुम,
जिंदगी जीने के लिए बड़े खास हो तुम,
मेरे प्यार का प्यारा सा एहसास हो तुम,
मेरे बिना कहे सब कुछ समझ जाते हो तुम,
खुद से ज्यादा मेरा ख्याल रखते हो तुम,
चोट मेरी हो तो दर्द का एहसास करते हो तुम,
मेरा स्वाभिमान बनकर लोगों से वह तुम्हारा लड़ना,
हर हाल में मेरे साथ कदम मिलाकर चलना,
मुसीबतों में मुझसे आगे खुद आना ,
कैसे शुक्रिया करु कि तुम्हारा मुझे अपनी जान से ज्यादा यू चाहना,
मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हो तुम,
कभी दूर मत जाना मुझसे बताते हैं मुझसे तुम,
सुख दुख में बिताया हुआ किस्सा हो तुम,
मेरे रुठने पर तुम्हारा वह मनाना ,
मेरे रोने पर तुम्हारा वह मुझे हंसाना,
वादा जिंदगी भर साथ मेरा निभाना,
बेवजह मुझसे बात करने का वह तुम्हारा बहाना,
तुम्हारा वह नजरों को नजरों से मिलाना,
मेरी हंसी के पीछे की उदासी पढ जाना,
तुम्हारी हर बात मे मेरा हर बार जिक्र होना,
खुद से ज्यादा मेरी फिक्र होना,
किसी के मुझसे बात करने पर वह तुम्हारा जलना,
हर पल मुझ पर अपना हक जताना,
मुझसे दूर होने पर वह तुम्हारा उदास हो जाना,
कैसे बताऊं कितने खास हो तुम,
मेरी जिंदगी और जहां के बहुत अहम अहेसास हो तुम.