Hindi Quote in Blog by Sweety Sharma

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ये बात उन दिनों की हैं ,
जब कुछ भी नया देखती या कुछ भी नया सुनती ,
तो कुछ कर जाने की उम्मीद दिल में जाग जाती ।

गिरने के डर से ज्यादा ,
कुछ करने का हौसला खुद में था ।
पता था ,, एक दिन
ज़िंदगी में कुछ ऐसा कर जाना है ,,
मिसाल देना ही नहीं ,,
मिसाल बन जाना है ।

विश्वास खुद पर किया
और जो कहते थे ,,
तुमसे नहीं होगा ,,
उन्हें दरकिनार किया ।
कैसे नहीं होगा ,
क्यूं नहीं होगा ,,
ये डर को कभी पास भटकने ही नहीं दिया ।

खुद से जीतने की ज़िद्द थी
दुनिया को हराना था ।
पता था एक दिन वो भी आयेगा
जो कहते हैं तुमसे नहीं होगा
वो कहेंगे तुमसे ही होगा ।
इसी उधेड़बुन में क्यूं याद ना रहा ,,
समझौता तेरा दीवाना था ।

वो समझौता जो हमेशा
तुझे अपनाना था ।

ख्वाब जो मिट्टी के घर जैसे ढ़ह गए ,,
सपने जो बिखरे से रह गए ।

कहते थे सही वो लोग ..
समझौता ही है अब और ।

" ज़िंदगी है समझौता
समझौता है ज़िंदगी "

फिर एक समझौता
फिर एक समझौता
फिर एक समझौता ।

Hindi Blog by Sweety Sharma : 111646438
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now