Hindi Quote in Romance by Ruchita Gabani Kakadiya

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज अचानक कानो में मेरे, पापा की आवाज़ पड़ी,
बेटी तो अब बड़ी हुई, कुछ ही समय में उसे विदा करें ।

बात सुनके दिल मे मेरे ख़यालो की बारिश हुई,
और पलकें भी गीली हुई ।

बड़ा ही अजीब अहेसास हुआ,
खुशी के साथ गम भी हुआ ।

गम था कि जिस आँगन में पली बड़ी,
अब उसी घर और लोगो से पल भर में मैं परायी हुई ?

पर ये सोच कर दिल को थोड़ा सुकून मिला,
की कोई तो होगा जो सिर्फ मेरा होगा ।

यही सोच कर में भी थोड़ा ख़यालो में उसके खोने लगी,
औए सपने नए बुनने लगी ।

फिर पापा ने जांच-परख कर तुम्हे चुना,
और मेरे लिए सपना बुना ।

मेरे लिए फिर भी तुम थे काफी अंजान,
पर पापा के भरोसे मेने अपना ही लिया उनका अरमान ।

एक नया रिश्ता जुड़ा,
एक नए रिश्ते के साथ दूसरे कई रिश्ता बुना ।

मन मेरा फिर घबराया,
पर अपनो की खुशी देखकर दिल को फिर बहेलाया ।

फिर देर देर तक बातों की शरुआत हुई,
सपनों और ख़यालो का लेनदेन हुआ ।

कई रातें यूँ सोचके गुज़ारी,
क्या तुम बिल्कुल वैसे हो जैसा मैंने सोचा था ?

धीरे धीरे तुम्हे जानने लगी, दिलसे अपना मानने लगी ।
नैनो से नैना मिलने लगे, मन के धागे जुड़ने लगे ।

और आखिर, दिल को तुमसे प्यार हो ही गया ।
प्यार हुआ तो ये जाना, की तुम वैसे नही जैसा मैंने सोचा था ।
तुम तो उससे कई बढ़कर हो ।

जो दिल को मेरे छू जाए वैसी प्यारी बातें करते हो,
मुजे खुश रखने की कोशिशें हज़ार करते हो ।

अब दिल तुमसे जुड़ने को बेताब है,
सात फेरों के बंधन में बंधने को तैयार है ।

रिश्ते और घर माना नए होंगे,
पर तुम राहबर हो तो डर हमे कैसे रहेगा ।

~ रुचिता गाबाणी

Hindi Romance by Ruchita Gabani Kakadiya : 111621224
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now