#नवरात्री
अम्बे मां का शाया
हे मां अम्बे मेरे ऊपर बनाए रखना अपना
शाया
इस जग पर मैं करके भरोसा बहुत हूं
पछताया
दिया उसी ने धोखा माता जिससे मैंने दिल लगाया
हार कर मैया हर जगह से तब आपकी शरण में आया
झूठे हैं सब रिश्ते नाते झूठी है सबकी मोह
माया
हालातों से हार कर मैया मैंने यह रास्ता
अपनाया
आप हो मेरे पालन हारी आपसे यह उम्मीद
लगाया
कर देती हो मंशा पूरी जो भी आपको शीश झुकाया
उसका भी भला करना मां जिसने मुझको बुरा बताया
कदम मेरे कभी रुक ना पाए ऐसी शक्ति दो महामाया
दुःख गम मिला हमेशा लेकिन सत्य का मार्ग अपनाया
दिल से भक्ति की जिसने उसीने स्वर्ग में स्थान है पाया
💐🙏🏻 जय मां अम्बे सदा सहाय💐🙏🏻
vp army ⚔️🇮🇳