अब कई साल गुजरे है कई जमाने गुजर गए,
मुझ पर इल्जाम लगाने के तेरे बहाने गुजर गए,
गुजार दिया मेने भी तुझे वक़्त समझ कर,
मेरी ज़िंदगी में भी कुछ नए कुछ किस्से पुराने गुजर गए,
और याद है मुझे तेरी वो ख्याल की बातें,
तेरे जवाब की बातें मेरे सवाल की बातें,
वो तेरा हर राज़ को बड़ी सफाई से छुपा लेना,
मुझे याद है तेरी वो कमाल की बातें,
एक वक़्त था जब ईरादा था तेरे साथ ज़िंदगी बिताने का,
तेरे साथ जीने का तेरे साथ मर जाने का,
अब तुझे याद करना तो एक बड़ी बात है,
मुझे तो ख्याल भी नही आता उस गुजरे जमाने का!!!!
🖤🖤🖤🖤🖤
~पागल दिवाना