ये कथित बाबा-महात्मा!
सुरक्षा घेरे में चलते,
आलीशान घरों में रहते,
मंहगी गाड़ियों में घूमते,
विलासिता पूर्ण जीवन जीते,
देते हैं प्रवचन धन,मोह,
माया,वासना से दूर रहने के।
पर क्यों लोग अपने श्रद्धा और
विश्वास को सौंपने से पूर्व,
नहीं कसते बुद्धि, तर्क,
विवेक की कसौटी पर,
और छले जाते हैं।
#महात्मा