यारों का याराना
यारों का याराना था ऐसा दिल का लगाना
दोस्तों के साथ तो हम बन गए थे बेगाना।
आए जीवन में कुछ ऐसे हालात
समाज में होने लगी हमारी बात ।
साबित हो गए हम एक घुमंतू
प्यार हुआ नहीं कम हमारा परंतु।
बीतते गए दिन समझदारी आई
कुछ करने की कंधों पर जिम्मेदारी आई ।
फिर सब सोचने लगे अपना अपना रास्ता
मैंने सेना में जाने का लिया वास्ता ।
दोस्तों ने हर संभव मेरा साथ दिया हर मोड़ पर
हुआ दुख बड़ा मुझे जब गया मैं उनको छोड़कर।
किये संघर्ष मिली सफलता पूरा हुआ मेरा सपना दोस्तों ने किया जो निर्णय सब ने चुना रास्ता अपना।
अब तो बस बात हो पाती है नहीं होती मुलाकात बचपन के ही दोस्त थे जिन्होंने समझे मेरे जज्बात।
दोस्तों से मिलने के लिए करता रहता हूं बहाना
उनके जैसा यार नहीं नहीं मिला कभी याराना।
🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝
जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳
vp army ⚔️🇮🇳