#प्रियंका
सोने से पहले चाँद तारो को निहारना
ये आदत है मेरी,
अपने सपनो को मेहनत से पूरा करना
ये जुनूनियत है मेरी,
अपनी देखभाल के साथ साथ अपनो का ख्याल रखना
ये जिम्मेदारी है मेरी,
बड़ो के साथ आदर सतकार का भाव रखना
ये विनम्रता है मेरी,
जिंदगी को हमेशा साधारण तरीके से जीना
ये सादगी है मेरी,
अच्छेपन का दिखावा नही होता,रखती हूँ दिल साफ
ये सुन्दरता है मेरी,
बिना गलती कोई गलत कहे मुझे उसे जवाब देना
फ़ितरत हैं मेरी,
जो भाग्य से मिलता है उसमें हमेशा खुश रहना
ये जिंदगी है मेरी |
#priyanka