*_सब ख़्वाब मुसलसल नहीं होते_*
*_जो आज होते हैं, कल नहीं होते_*
*_अंदर की फ़ज़ाओं के करिश्मे भी अजब हैं_*
*_मेंह टूट के बरसे भी तो बादल नहीं होते_*
*_कुछ मुश्किलें ऐसी हैं कि आसाँ नहीं होतीं_*
*_कुछ ऐसे मामले हैं कभी हल नहीं होते_*
*_सब ख़्वाहिशें पूरी हों ऐसा नहीं है_*
*_कई अशआर मुकम्मल नहीं होते_*