Hindi Quote in Poem by Dr kavita Tyagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लंबे दिन सूने-सूने , तनहा लंबी-लंबी रातें हैं
दिल में हैं बस यादें तेरी सुर्ख लबों पर बातें हैं

मस्ती में जो पल बीते
तेरे संग मोजों की रवानी में
वो शोख शरारती बातें तेरी ,
अल्हडपन की जवानी में
करके याद अकेलेपन में
आँखें बरस रही हैं ऐसे
जैसे सावन की बरसातें है
दिल में हैं बस तेरी यादें,
सुर्ख लबों पर बाते हैं
लंबे दिन सूने-सूने , तनहा मेरी लंबी रातें हैं
दिल में हैं बस यादें तेरी सुर्ख लबों पर बातें हैं

Hindi Poem by Dr kavita Tyagi : 111517169
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now