Hindi Quote in Poem by Anurag mandlik_मृत्युंजय

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

समय

वे दिन कुछ और थे, ये दिन कुछ और हैं,
कल वहाँ शाम थी, आज यहाँ भौर है,
कल वहाँ शांत था, आज यहाँ शोर है,
कल जहाँ लहरे थी, आज वहीँ हिलोर है,
वे दिन कुछ और थे...ये दिन कुछ और हैं।।

प्यार भरे रिश्तो से ही जिंदगी की डोर है,
नही तो ये जिंदगी एक घटा घनघोर है,
प्रेम संग जीना तो फिर जीना ही कुछ और है
प्यार बिना जिंदगी एक सजा का दौर है,
वे दिन कुछ और थे...ये दिन कुछ और हैं।।

पाना और खोना ये तो समय का जोर है,
हर एक जीव में एक अजब सी होड़ है,
लेना और देना यही विपदा का गौड़ है
समय ही बलिष्ठ है, बाकि सब कमजोर है।

वे दिन कुछ और थे...ये दिन कुछ और हैं।।
                      
                           (बचपन की एक डायरी से...)

Hindi Poem by Anurag mandlik_मृत्युंजय : 111500363
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now