#युवा
रोटी न हो,
शिक्षा न हो
बस इंटर्नेट की सुविधा हो
और कुछ हो न हो आरक्षण की दुविधा हो
हम उस देश के वासी हैं
जिसका कल सोने की चिड़िया था
हम उस देश के वासी हैं
जिसका हर लाल केसरिया था
जागो देश के युवा वर्ग
उस कल को धूमिल मत होने दो
इस अनायास कोलाहल में
अपना भविष्य मत सोने दो
अब भारत का विश्वास तुम्ही
उन्नति की भी आस तुम्ही
इन छोटी ओछी बातों मे
अपना लक्ष्य मत खोने दो
रोटी भी हो
शिक्षा भी हो
और इंटर्नेट की सुविधा भी
एक देश बने ऐसा जिसका
न धर्म, न आरक्षण, न असहिष्णुता मुद्दा हो ।।।
**** रंगोली