Hindi Quote in Poem by Dr kavita Tyagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

समय चक्र पर चढ़कर चलना सबकी नियति है
हम चाहें तो भी रुकना आसान नहीं है ।

करणीय जिनको काम नहीं है
फिर भी जिन्हें आराम नहीं है
सबल के सामने दाँत निपोरें
निर्बल को क्षमा दान नहीं है
अहम् पालना उनकी रति है ।
वे टूटते हैं , झुकना उनका आसान नहीं है ।।
समय चक्र पर चढ़कर चलना सबकी नियति है ।
हम चाहें तो भी रुकना आसान नहीं है ।।

मेरे मन मस्ती में झूम ले
धरती और आकाश चूम ले
हर क्षण कण-कण में प्रभु का वास है
तू बिंदास ब्रह्माण्ड घूम ले
उसी का लाभ , उसी की क्षति है
ऊपर वाले से लड़ना आसान नहीं है ।
समय चक्र पर चढ़कर चलना हम सबकी नियति है ।
हम चाहें तो भी रुकना आसान नहीं है ।।

साँसों की सुँई दौड़ रही है
सब कुछ पीछे छोड़ रही है
सांसारिक वल्गाएँ नित ही
नये-नये रिश्ते जोड़ रही हैं
पंच तत्व में मिलना अपनी अंत गति है,
फिर भी मोह-पाश से बच पाना आसान नहीं है ।
समय चक्र पर चढ़कर चलना सबकी नियति है ,
हम चाहें तो भी रुकना का आसान नहीं है।।

Hindi Poem by Dr kavita Tyagi : 111488255
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now