कोई #मूर्ख ही होगा
जो नारायण से,
नारायणी सेना मांगेगा।
सुना है हमने, ये वृत्तांत
कई कई बार।।
पर हर बार मांगी है,
नारायणी सेना,
जब भी मिलने गए,
नारायण से।।
कभी धन, कभी ऐश्वर्य,
कभी शक्ति, कभी सत्ता
जिसके विषय में हमें लगता है,
जिता देगी, जीवन का युद्ध,
सरलता से, वही है आज ,
नारायणी सेना।
कब मांगा नारायण को,
नारायण से?
#मूर्ख से हैं हम,
वृत्तांत स्मरण करते।
नारायणी सेना के पीछे भागते,
कभी नारायण को नहीं मांगते।।