Hindi Quote in Poem by Bhuwan Pande

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कभी कभी लगता है
जैसे कि -
मैं किसी लायक़ नहीं

सारे हुनर मेरे
खो गए हैं कहीं

सारी कलाकारी में
धूल जम गई है

तालियां सारी बेमानी
सी लगती हैं

शाबाशियां सारी खोखली
सी लगती हैं

उस समय मन करता है
मैं बच्चा अबोध सा
हो जाऊं फ़िर से और
भूल जाऊं सारा सीखा
और गढूं खुद को
एक नए सिरे से

तालियों, शाबाशियों की
मोहताज सारी कलाएं
खो जाएं उनके ही शोर में कहीं
और
बस मन के आनंद के लिए
जन मन के आनंद के लिए
सारा सृजन हो
सारी लगन हो
सारी अगन हो
मन मगन हो

:- भुवन पांडे

#लायक़

Hindi Poem by Bhuwan Pande : 111467727
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now