अब चाय बनाने का मन नहीं करता,
नहीं कोई खास बात नहीं, यूँ ही..
अब कोई कहता नहीं,
तुम दुनिया की सबसे अच्छी चाय बनाती हो
ये बात और है कि
कभी दूध, कभी पत्ती,
कभी चीनी, कभी अदरक
ज्यादा हो जाती है,
लेकिन, तुम दुनिया की
सबसे अच्छी चाय बनाती हो😢
#InternationalTeaDay