ममता
मा तेरा कितना एहसान मुझपर
जो तूने ये ज़िन्दगी मुझे दिया,
दुनिया में लाने के लिए तूने मौत से भी लढ़लिया ||
तेरी आत्मा से जुडी हूं में
मेरी हर एक सांस तेरा कर्ज़दार हे
हर अच्छी बुरी कर्मो का तू राज़दार हे ||
रहले चाहे घर में कितने ही लोग
पर मा तुझसे ही घर में उजाला हे,
सभी का ख्याल रखती हे तू कया
कभी खुद के लिए समय निकाला हे ??
कितना बिशाल ह्रदय हे मा तेरा
मेरी सब गलती को माफ़ करने में
मेरी छोटी छोटी सफलता पर जब ख़ुश हो जाती तू
जी करता हे सारी जहाँ की खुशियाँ कदमो में तेरे डाल दूँ
मुझे पाकर तू कितनी ख़ुश हे में नहीं जानती
तुझे पाकर में धन्य हुँ, मेरी तो पूरी दुनिया हे तू ||||