#रखना
#keep
अपने दिल में, मेरे प्यार का अहसास रखना
सारी कायनात एक तरफ,
मै तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना
ये वादियां, ये घटायें, ये मौसम, ये हवायें
सब कुछ मै छोड़ दूंगा,
बस मेरा दिल अपने पास रखना
मै तुम्हारा हूं, बस इतना विश्वास रखना
ये चांदनी रात , सितारों की चमक
ये ठंडी हवायें , फूलों की महक
बारिश की बूंदे , सहलाये बदन को
जलता बदन , बढ़ाये अगन को
क़यामत से लडने का, अभिलाष रखना
मै तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना
मै तुम्हारा हूं , बस इतना विश्वास रखना
।। ज्योति प्रकाश राय ।।