तेरा मेरी जिंदगी में आना
आकर यूँ मुस्कुराना
की मेरे आंसू भी हंस पड़े
फिर इस सुने दिल मे
एक मीठी सी हलचल मचाना
अपने होने का अहसास दिलाना
कुछ इस तरह से छा जाना
की तेरे बिना मेरा वजूद ही मिट जाना
हर तरफ तू ही तू दिखाई देना
मेरा सिर्फ मुस्कुराना
गमों की परछाई का
यूँ मुंह मोड़ जाना
जीवन में खुशियों के फूल खिल जाना
फिर अचानक तेरा दूर जाना
ये सपना है,सच है या फसाना